Bihar Board 12th Admit Card 2023: जारी हुए बीएसईबी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
Bihar Board BSEB 12th Admit Card 2023: बिहार बोर्ड ने बड़ा अपडेट जारी किया है। बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नोट कर लें, प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले होंगी और इसके लिए आज biharboardonline.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

बीएसईबी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
कब से कब तक हैं प्रैक्टिकल परीक्षाएं
बता दें, हर साल सबसे पहले बिहार राज्य बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराता है और सबसे पहले रिजल्ट भी जारी करता है। इस बार बिहार बोर्ड 10 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करेगा, जबकि 20 जनवरी 2023 तक इन परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
कब से कब तक हैं लिखित परीक्षाएं
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन समाप्त करने के बाद 1 फरवरी 2023 से लिखित परीक्षाएं शुरू करेगा, जो कि 11 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। आज प्रैक्टिकल परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा, जबकि biharboardonline.bihar.gov.in पर लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को अपलोड किया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें BSEB Inter Practical Exams के लिए एडमिट कार्ड
छात्रों को व्यवहारिक परीक्षा यानी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बीएसईबी इंटर प्रवेश पत्र 2023 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
यहां संबंधित लिंक होमपेज पर ही दिखाई देगा, जहां क्रेडिंशियल के रूप में विद्यार्थियों को केवल रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि की जानकारी देनी होगी।
BSEB Admit Card 2023 को डाउनलोड करें, और प्रिंट ले लें।
कब तक आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
Bihar Board theory exams का आयोजन 1 फरवरी से होगाा, जिसके लिए 16 जनवरी, 2023 के आसपास से एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम 2023 मार्च या अप्रैल के महीनों में घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र परीक्षा में असफल हुए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, जो अप्रैल और मई 2023 में आयोजित होने वाली हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

MPBSE MP Board 5th Result 2025 (एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट) LIVE: mpbse.nic.in नहीं, इस साइट पर जारी होगा रिजल्ट, यहां से देखें सबसे पहले

MP Board 8th Result 2025 LIVE, rskmp.in: जारी हो जा रहा एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट Direct Link, 11 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे इंतजार

UP Police Radio Cadre Recruitment: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर का परिणाम जारी, 1494 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

sbi.co.in, SBI Clerk Prelims Result 2025 Live Updates: आज जारी हो सकता है एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

rskmp.in, MPBSE MP Board 5th 8th Result 2025 LIVE: हाथ में पकड़ लें अपना एडमिट कार्ड, rskmp.in पर जारी होने जा रहा 5वीं व 8वीं का रिजल्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited