Bihar Civil Court Clerk Result 2025: जारी हुआ बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक
Bihar Civil Court Clerk Result 2025: बिहार सिविल कोर्ट, पटना ने क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पटना सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

Bihar Civil Court Clerk Result 2025
Bihar Civil Court Clerk Result 2025: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार सिविल कोर्ट, पटना ने क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 10 अप्रैल को जारी कर दिया है। बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Civil Court Clerk Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 42397 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिन्हें अब लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Bihar Civil Court Clerk Result 2025 Direct Link
How to download Bihar Civil Court Clerk Result 2025
- सबसे पहले सिविल कोर्ट पटना की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सिविल कोर्ट क्लर्क रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Bihar Civil Court Clerk Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से क्लर्क के कुल 3325 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 1330 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 332 पद, बीसी के लिए 399 पद, ईबीसी के लिए 599 पद, एससी के लिए 532 पद, एसटी के लिए 33 पद और डब्ल्यूबीसी के लिए 100 पद हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

SSC GD Constable Final Answer Key 2025: जारी हुई एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की, ssc.gov.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

MPSS Result 2025 Released: घोषित हुआ महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

RSMSSB: जारी हुआ राजस्थान स्टेनोग्राफर फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Released: आज शाम 5 बजे जारी होगा महाराष्ट्र एफवाईजेसी की पहली मेरिट लिस्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड

स्किल्ड युवा यूपी को बनाएंगे देश और दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब, AI से लेकर एग्रीकल्चर सेक्टर में युवाओं को दक्ष बनाएगी योगी सरकार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited