Bihar CSBC Fireman PET 2022: जारी हुआ बिहार फायरमैन पीईटी का शेड्यूल, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Fireman Recruitment 2022, Bihar CSBC Fireman PET 2022: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। बिहार फायरमैन पीईटी के लिए एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर 2022 से पर उपलब्ध रहेगा।

CSBC Bihar Fireman PET Schedule

बिहार फायरमैन पीईटी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

मुख्य बातें
  • बिहार फायरमैन पीईटी का शेड्यूल जारी
  • csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड
  • 5 सितंबर को जारी हुआ था लिखित परीक्षा का रिजल्ट
Bihar Fireman Recruitment 2022, Bihar CSBC Fireman PET Schedule 2022 at csbc.bih.nic.in: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से बिहार फायरमैन पीईटी शेड्यूल चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 नवंबर 2022 से आयोजित की जाएगी। ‌इसके लिए एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख समय और स्थान की सूचना प्रवेश पत्र पर दर्ज होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें। ‌
बिहार में फायरमैन के 2380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 957 पद, आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 238 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 378 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 23 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 419 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 268 पर और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 11901 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें, महिलाओं की संख्या 4465 और पुरुषों की संख्या 7436 है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स से बिहार फायरमैन पीईटी शेड्यूल 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CSBC Bihar Fireman PET Schedule 2022
  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'Bihar Fire Services' टैब पर क्लिक करें।
  • फिर 'Important Notice: Regarding schedule of Physical Efficiency Test (PET) of Fireman in Bihar Fire Services. (Advt. No. 01/2021)' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने बिहार फायरमैन पीईटी 2022 शेड्यूल का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 मार्च और 28 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम 5 सितंबर को जारी किया गया था। जिसके अनुसार सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited