Bihar DElEd Admit Card 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

Bihar DElEd Admit Card 2024 Date: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 मार्च को किया जाना है।

Bihar DElEd Admit Card 2024

Bihar DElEd Admit Card 2024, Bihar DElEd Admit Card 2024 Kab Aayega Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड (DElEd) प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (Bihar DElEd Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar DElEd Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के दो या तीन दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar DElEd Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End Of Feed