Bihar Police Constable Result 2024 Date: जारी होने जा रहा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Result 2024 Expected Date Kab Aayega: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा।

Bihar Police Constable Result 2024

Bihar Police Constable Result 2024 Expected Date Kab Aayega: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Police Constable Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Police Constable Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त 2024 को किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 12.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download Bihar Police Constable Result 2024

  • सबस पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ हरियाणा ग्रुप सी व डी का रिजल्ट, भरे जाने हैं 24000 से ज्यादा पद
End Of Feed