Bihar Police Constable Result 2024 Date: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे
Bihar Police Constable Result 2024 Expected Date Kab Aayega: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा।

Bihar Police Constable Result 2024
Bihar Police Constable Result 2024: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Bihar Police Constable Result 2024: कब तक जारी होगा रिजल्ट
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 7 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।
How to download Bihar Police Constable Result 2024
- सबस पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ मार्क्स
Bihar Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल के कुल 21391 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 8556 पद, ईडब्ल्यूएस के 2140 पद, बीसी के 2570 पद, ईबीसी के 3842 पद, बीसी (महिला) के 655 पद, एससी के 3400 पद और एसटी के 228 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

RPSC RAS Mains 2024: छात्रों के विरोध के बावजूद आरएएस मुख्य परीक्षा आज, 1096 पदों के लिए 21000 से ज़्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

RPSC Professor and coach recruitment: 23 जून से प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा, जानें किस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से कर लें डाउनलोड

Jharkhand Education News: झारखंड के 64 डिग्री कॉलेजों में 12वीं के छात्रों को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें क्या होगा इस फैसले का असर

IGNOU ने लॉन्च किया 'डेवलपमेंट कम्युनिकेशन' में पीजी डिप्लोमा व 'डेवलपमेंट जर्नलिज्म' में एम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited