Bihar News: बिहार में फिर बदला टीचरों के स्कूल आने का समय, अब 9 बजे नहीं इस टाइम पर आना होगा विद्यालय
बिहार में टीचरों के स्कूल आने का समय 9 बजे से बदलकर 9:45 कर दिया गया है। वहीं शाम को स्कूल 5 बजे की जगह अब 4:15 बजे बंद होगा। पुराने समय को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

बिहार में टीचरों के स्कूल आने का समय बदला
शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार शिक्षा विभाग ने पहले स्कूलों का समय बदल सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक कर दिया था। जिसके बाद से ही शिक्षक इसका विरोध कर रहे थे और इस मुद्दे पर विधानमंडल में विधायकों ने भी नाराजगी जताई थी। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने स्कूलों के समय को बदलने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय फिर से बदल दिया है। अब स्कूलों का समय 9:45 बजे से 4:15 बजे तक रहेगा। इस संबंध में बिहार के शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
शनिवार को रहेगा हाफ डे
नई अधिसूचना के अनुसार टीचर सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर स्कूल आएंगे। 10 बजे से साढे़ दस बजे तक चेतना सत्र रहेगा। पढ़ाई की पहला पीरियड साढ़े दस बजे से 11:20 बजे तक रहेगी। दूसरा पीरियड 11:20 बजे से 12 बजे तक, तीसरा 12 बजे से 12:40 तक, चौथा 12:40 से 1:20 तक, पांचवां 1:20 से 2 बजे तक, छठवां 2 से 2:40 बजे तक, सातवां 2:40 से 3:20 बजे तक और आठवां 3:20 से 4 बजे तक रहेगा, जिसके बाद छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी। 4:15 पर टीचरों की भी छुट्टी हो जाएगी। इसके अलावा शनिवार को सरकारी स्कूलों में 2 बजे तक हाफ डे रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पटना (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

आज का मौसम, 17 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मौसम के बदलाव का सिलसिला जारी; पहाड़ी इलाकों में बादलों की मौजूदगी, उत्तर भारत में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

UP Ka Mausam 17-May-2025: गर्मी से धधक रहा यूपी... दिन के साथ गर्म हुई रातें, 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Delhi Weather: राजधानी में भीषण गर्मी का कहर; शनिवार को राहत की बूंदें और तेज हवाओं की दस्तक!

Gujarat News: गुजरात में 16वीं शेरों की जनगणना संपन्न; भावनगर जिले में 20 का समूह देखा गया

Lucknow: लखनऊ में गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, साथी भागने में कामयाब
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited