BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: जारी हुआ बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 का नोटिफिकेशन, 69692 पदों पर वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023, Bihar Teacher Vacancy 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने को दूसरे चरण के शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 69 हजार 692 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: जारी हुआ बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 का नोटिफिकेशन, 69692 पदों पर वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023, Bihar Teacher Vacancy 2023: बिहार सरकार में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 Phase 2) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने आज यानी 4 नवंबर 2023, शनिवार को दूसरे चरण के शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 69 हजार 692 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन के लिए कल यानी 05 नवंबर 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 है।

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 2nd Phase: कुल कितने पदों पर बहाली

बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज के जरिए कुल 69 हजार 625 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें मध्य विद्यालय कक्षा 6 से 8वीं तक के कुल 31,982 पद, माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) तक के कुल 18,872 पद, उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 11-12 तक के 18,577 पद, माध्यमिक विद्याय (कक्षा 9-10) विशेष स्कूलों के 270 पद, प्रारंभिक शिक्षक कक्षा 6 से 8 तक के 234 पद, उच्च माध्यमिक शिक्षक पीजीटी के 40 पद व प्राधानाध्यापक के कुल 31 पद समेत अन्य विषयों के भी शिक्षक शामिल हैं।

BPSC Bihar Teacher Vacancy 2023: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

बीपीएससी शिक्षक दूसरे चरण के शिक्षक भर्ती के लिए कल यानी 05 नवंबर 2023 से रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 है। वहीं आवेदन के लिए विंडो 10 नवंबर 2023 को ओपन कर दी जाएगी। यहां आवदेन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2023 है। विलंब शुल्क के साथ निबंध और भुगतान की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 2nd Phase Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 2nd Phase के लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. भविष्य में संदर्भों की लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर सेव कर लें।

BPSC Bihar Teacher Vacancy: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया था कि, इस बार बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक के सेकेंड फेज के भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को थोड़ी सहूलियत दी जाएगी। एक ही पाली में भाषा व सामान्य अध्ययन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। वहीं यदि पासिंग मार्क्स की बात की जाए तो अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत लाना अनिवार्य होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited