BPSC Head Teacher Result 2024: जारी होने जा रहा बिहार हेड टीचर रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

BPSC Head Teacher Result 2024 Cut Off: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बीपीएससी हेड टीचर पासिंग मार्क्स 2024 चेक कर सकते हैं।

BPSC Head Teacher Result 2024

BPSC Head Teacher Result 2024

BPSC Head Teacher Result 2024 Cut Off: बीपीएससी हेड टीचर परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा का रिजल्ट (BPSC Head Teacher Result 2024 Pdf) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट (Bihar Head Teacher Result 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार हेड टीचर रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC Head Teacher Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

बीपीएससी हेड टीचर और हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 20 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट भी जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबस पहले यहां सूचित किया जाएगा।

BPSC Head Teacher Qualifying Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार हेड टीचर भर्ती परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे गए और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया गया। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है।

How to download BPSC Head Teacher Result 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार हेड टीचर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर-की पीडीएफ लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

BPSC Head Teacher Salary 2024: बिहार हेड टीचर सैलरी

इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में हेड टीचर के 40247 पद और हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती की जाएगी। हेड टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30,500 रुपये महीने प्रारंभिक वेतन मिलेगा। वहीं, हेड मास्टर पदों पर 35000 रुपये महीने सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited