BSE Odisha 10th Result 2024: बिग अपडेट! कल इस समय जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, bseodisha.ac.in पर ऐसे चेक करें मार्क्स
BSE Odisha 10th Result 2024 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 26 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

BSE Odisha 10th Result 2024
BSE Odisha 10th Result 2024 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (Odisha Board Matric Result 2024) कल यानी 26 मई को सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, इस रिजल्ट की लिंक 11:30 बजे एक्टिव होगी। जबकि, स्कूलों के प्रमुख अपने स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 12:30 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे। स्टूडेंट्स भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे (BSE Odisha Class 10th Result 2024) देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Odisha Board 10th Result 2024: एसएमएस पर ऐसे चेक करें मार्क्स
ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको OR10 स्पेस Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वहीं, वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download Odisha Board 10th Result 2024
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट, जानें कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
BSE Odisha 10th Result 2024: ओडिशा बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 4 मार्च तक राज्य के 3,047 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 5.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

SBI PO Final Result 2025 Declared: जारी हुआ एसबीआई पीओ का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

JEECUP Answer Key 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की आंसर की, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

Karnataka SSLC 2 Result 2025: जारी हो गया कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

IP University Admission: आईपी यूनिवर्सिटी में अब Orphan Children कोटा, देश में पहली बार हुई पहल

RPSC RAS Mains Admit Card 2025: जल्द जारी होगा जारी होगा आरपीएससी आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड, rpsc.rajasthan.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited