BSTC Result 2024 Rajasthan Link: इस लिंक से चेक करें राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

BSTC Result 2024 Rajasthan Date (राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 कब आएगा): राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in से राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

BSTC Result 2024 Rajasthan Date

BSTC Result 2024 Rajasthan Date

BSTC Result 2024 Rajasthan Date (राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 कब आएगा): राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में शामिल लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan BSTC Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट (Rajasthan BSTC Result 2024 Download) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक (Rajasthan BSTC Result 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan BSTC Result 2024 Date: बीएसटीसी रिजल्ट कब आएगा

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्टस की मानें तो नतीजे इसी सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई को ही जारी कर दी गई थी। अब इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी।

How to download Rajasthan BSTC Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Result 2024 Kab Aayega: जून में हुई थी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 30 जून को किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। इस परीक्षा में 600 अंकों के 200 सवाल पूछे गए थे, जिसे हल करने के लिए 180 मिनट का समय दिया गया था। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में डीएलएड कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited