CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई 12वीं में त्रिवेंद्रम का रिजल्ट रहा बेस्ट, प्रयागराज और नोएडा पीछे
CBSE 12th Result 2024, CBSE 12th Region Wise Result 2024: सीबीएसई 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी क दिया गया है। बता दें कि बीते साल की तरह ही इस साल भी त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है।

CBSE 12th Result 2024
CBSE 12th Result 2024, CBSE 12th Region Wise Result 2024: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानी 13 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी चेक किया जा सकता है। स्टूडेंट्स फिलहाल यहां सीबीएसई 12वीं रीजन वाइज रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CBSE 12th Class Result 2024: सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल कु 1633730 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि परीक्षा में कुल 1621224 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 1426420 स्टूडेंट्स को पास घोषित किया गया है। बता दें कि इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा। जिसमें, लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी और लड़कियों का 91.52 फीसदी दर्ज किया गया है।
CBSE 12th Region Wise Result 2024: त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा
सीबीएसई 12वीं के रीजन वाइज रिजल्ट की बात करें तो त्रिवेंद्रम 99.91 फीसदी पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। वहीं, इस लिस्ट में 99.04 फीसदी पास प्रतिशत के साथ विजयवाड़ा दूसरे और 98.47 फीसदी पास प्रतिशत के साथ चेन्नई तीसरे नंबर पर है। जबकि, नोएडा में 80.27 फीसदी और प्रयागराज में 78.25 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
CBSE Region-wise Pass Percentage
S.NO | Name of Region | Pass Percentage |
1 | त्रिवेंद्रम | 99.91 |
2 | विजयवाड़ा | 99.04 |
3 | चेन्नई | 98.47 |
4 | बेंगलुरु | 96.95 |
5 | दिल्ली वेस्ट | 95.64 |
6 | दिल्ली ईस्ट | 94.51 |
7 | चंडीगढ़ | 91.09 |
8 | पंचकूला | 90.26 |
9 | पुणे | 89.78 |
10 | अजमेर | 89.53 |
11 | देहरादून | 83.82 |
12 | पटना | 83.59 |
13 | भुवनेश्वर | 83.34 |
14 | भोपाल | 82.46 |
15 | गुवाहाटी | 82.05 |
16 | नोएडा | 80.27 |
17 | प्रयागराज | 78.25 |
CBSE Class 12th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक देश के 7126 केंद्रों पर हुई थी। अब बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि सीबीएसई 12वीं में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

RSMSSB Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

Rajasthan PTET Result 2025 Date Time LIVE: जारी होने जा रहा राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ मार्क्स

NIOS Class 10 Result 2025 LIVE: एनआईओएस क्लास 10th रिजल्ट आज हो सकता है जारी, कहां से मिलेगी मार्कशीट

JEECUP Polytechnic Result 2025 Date LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप 2025 का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, कब शुरू होगी काउंसलिंंग

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की , एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited