CTET Admit Card 2024: सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका
CBSE CTET Admit Card 2024, CTET January Admit Card 2024: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया जाना है।

CTET Admit Card 2023
CBSE CTET Admit Card 2024, CTET January Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CBSE CTET Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
CTET January Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 135 शहरों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी। सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंको के 150 सवाल पूछे होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
How to Download CBSE CTET Admit Card 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी पेपर 1 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

Uniraj Result 2025 Declared: जारी हुआ राजस्थान यूनिवर्सिटी बीए सेकेंड व थर्ड ईयर रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

CA Final May 2025 Result Date: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें सीए फाइनल रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

TS SSC Supplementary Results 2025: जारी हुआ तेलंगाना बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

RRB ALP Exam 2025 Date: जारी हुआ आरआरबी एएलपी सीबीएटी का शेड्यूल, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

School Time Change: भीषण गर्मी के बाद बारिश... स्कूलों के समय में फिर हुआ बदलाव, पढ़ें पूरी खबर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited