CBSE CTET 2022:‌ खत्म हुआ इंतजार! सीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ctet.nic.in पर आज से करें अप्लाई

CBSE CTET Notification 2022, CTET 2022, CTET December Notification 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आज से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

CTET Notification 2022

CTET का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

मुख्य बातें
  • सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2022 का नोटिफिकेशन जारी
  • ctet.nic.in पर‌ आज से करें आवेदन
  • दिसंबर में परीक्षा होने की संभावना
CBSE CTET 2022, CBSE CTET Exam 2022, CTET Notification 2022 Released, ctet.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी (CTET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर (CBSE CTET December) 2022 के लिए आज यानी 31 अक्टूबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ‌ आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है।
CTET Exam 2022 Date: कब होगी परीक्षा?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। ‌परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए अभ्यर्थियों को पेपर 1 और 6वीं से 8वीं के लिए पेपर 2 में सम्मिलित होना होगा। हालांकि, अभ्यर्थी दोनों पेपर में शामिल होकर कक्षा 1 से 8 तक के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
CTET 2022 Exam: ऐसे होगी परीक्षा
सीटीईटी पेपर I और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply online for CBSE CTET December 2022
  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर CTET December 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
CTET 2022 Application: कितना देना होगा शुल्क?
सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए योग्य अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि सीटीईटी के एक पेपर के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited