CG TET Answer Key 2022: कल इस समय जारी होगी सीजी टीईटी की आंसर की, बोर्ड ने की आधिकारिक पुष्टि

CG TET Answer Key 2022, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी कल यानी 3 अक्टूबर 2022 को जारी होने की उम्मीद है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आंसर की डाउनलोड कर अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।

CG TET Answer Key

सीजी टीईी आंसर की 2022

मुख्य बातें
  • 18 सितंबर को आयोजित की गई थी सीजी टीईटी की परीक्षा।
  • आंसर की से पहले जारी किया जाएगा प्रश्न बुकलेट।
  • इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका।
CG TET Answer Key 2022, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा को लेकर बिग अपडेट है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 3 अक्टूबर 2022 को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, सीजीटीईटी के परिणाम 15 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे। वहीं प्रोविजनल आंसर की कल यानी 3 अक्टूबर को जारी होने की उम्मीद है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय दिया जाएगा। बता दें इस बार सीजी टीईटी की परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की गई थी, परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। लेवल 1 की परीक्षा सुबह9 बजकर 30 मिनट से 10:15 तक आयोजित की गई थी। वहीं लेवल-2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजकर 45 मिनट तक निर्धारित थी।
सीजी टीईटी की आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें परीक्षा राज्य के 28 मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर, संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। सीजी टीईटी की आंसर की जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
CG TET Answer Key 2022, यहां करें डाउनलोड
  • vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर पर जाकर CG TET Paper 1 & Paper 2 Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
डाउनलोड करें प्रश्न बुकलेट
प्रोविजनल आंसर की से पहले आधिकारिक साइट पर प्रश्न बुकलेट जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रश्न बुकलेट के माध्यम से अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। यदि आपको लगता है कि, उत्तर कुंजी में किसी सही उत्तर को गलत और गलत को सही किया गया है, तो तुरंत आधिकारिक साइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करवाएं। ध्यान रहे आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के अभ्यर्थियों को प्रश्नानुसार आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited