CRPF HC Answer Key 2023: जारी हुई सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की, इस लिंक से करें डाउनलोड

CRPF HC Answer Key 2023: सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी हुई सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की

CRPF Head Constable Answer Key 2023: सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा मे भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
CRPF Head Constable Exam 2023: कब हुई परीक्षा
हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
End Of Feed