CSBC Bihar Police Admit Card 2022: जारी हुआ बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Bihar Constable Admit Card 2022 Out, CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2022: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट के तहत कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 अक्टूबर को एक पाली में होगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी
- csbc.bih.nic.in से कर सकते हैं डाउनलोड
- 16 अक्टूबर को होगी परीक्षा
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2022, Bihar Constable Admit Card 2022 Out, csbc.bih.nic.in: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में कांस्टेबल के 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Bihar Police Constable Exam Pattern: 10वीं स्तर के होंगे सवाल
सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में 100 अंको के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल कक्षा 10वीं स्तर के होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक हासिल करना जरूरी है।
How to download CSBC Bihar Police Constable Exam 2022 Admit Card
- सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे 'Prohibition Dept.' के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Important Notice: Download your e-Admit Card for Written Examination of Prohibition Constable' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर 'Download 01/2022 Written Exam Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें दें।
- अभ्यर्थी बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
Bihar Police Constable Salary: इतना मिलेगा वेतन
बिहार में कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 53000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Direct link to download CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2022
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

jeecup.admissions.nic.in, JEECUP Result 2025 LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा, इस डायरेक्ट लिंक से मिलेगा स्कोर कार्ड

International Yoga Day Speech: योग है आत्मा की शक्ति....कुछ इस तरह दें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे शानदार भाषण, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

Yoga day Speech, Essay 2025, Slogan, Poster Live Updates: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, यहां देखें इंटरनेशनल योग दिवस पर स्पीच और कोट्स

MP Board 5th 8th Result 2025 Declared: जारी हुआ एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट, इस Direct Link से तुरंत डाउनलोड करें मार्कशीट

RPSC PGT Admit Card 2025 OUT: जारी हुआ राजस्थान पीजीटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited