CSBC Bihar Police Constable Result 2023: जारी हुआ बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का लिंक

CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023

CSBC Bihar Police Prohibition Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा (CSBC Bihar Police Prohibition Constable Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 10 जुलाई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें

Bihar Police Prohibition Constable Result 2023: देना होगा फिजिकल टेस्ट

संबंधित खबरें
प्रोहिबिशन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 3,65,215 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,69,370 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।
संबंधित खबरें
End Of Feed