CTET Admit Card 2023: सीटीईटी जुलाई का एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2023, CTET July Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

CTET Admit Card 2023

CTET Admit Card 2023

CTET Admit Card 2023, CTET July Paper I and II Admit Card 2023: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी सीटीईटी जुलाई 2023 के लिए अप्लाई किया था तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (CBSE CTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CTET July Exam Date 2023: ऑफलाइन होगी परीक्षा

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जुलाई सेशन के लिए सीटीईटी परीक्षा 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बार यह परीक्षा पेन एंड पेपर यानी ऑफलाइन मोड में होगी। इससे पहले सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था।

CTET July Admit Card 2023: अगस्त में आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा, जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CBSE CTET Admit Card

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Exam Pattern 2023: इतने अंको के होंगे सवाल

सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited