CTET Admit Card 2023: सीटीईटी जुलाई का एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2023, CTET July Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

CTET Admit Card 2023

CTET Admit Card 2023, CTET July Paper I and II Admit Card 2023: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी सीटीईटी जुलाई 2023 के लिए अप्लाई किया था तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (CBSE CTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
संबंधित खबरें

CTET July Exam Date 2023: ऑफलाइन होगी परीक्षा

संबंधित खबरें
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जुलाई सेशन के लिए सीटीईटी परीक्षा 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बार यह परीक्षा पेन एंड पेपर यानी ऑफलाइन मोड में होगी। इससे पहले सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था।
संबंधित खबरें
End Of Feed