CTET Answer Key 2024: जारी हुई सीटेट परीक्षा की आंसर की, 7 जुलाई को हुई थी परीक्षा, इस लिंक से करें चेक

CTET July Answer Key 2024: सीबीएसई सीटेट जुलाई परीक्षा 2024 के लिए आंसर की जारी कर गई है। परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किया गया था, आंसर की को ctet.nic.in पर जारी किया गया है, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी CTET Answer Key 2024 PDf देख सकते हैं।

ctet July answer key 2024

जारी हुई सीटेट परीक्षा की आंसर की

CTET July Answer Key 2024: सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 7 जुलाई को आयोजित सीटेट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जिन छात्रों इस जुलाई सीटेट परीक्षा में भाग लिया था, वे (CTET Answer Key 2024 Official Site) आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर से CTET Answer Key 2024 PDf ऑनलाइन देख सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी CTET Answer Key 2024 Download कर सकते हैं।
बता दें, यह प्रोविजनल आंसर की है, यानी कुछ दिनों के बाद फाइनल आंसर की व रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। CTET July Answer Key 2024 लेटेस्ट खबर की बात करें तो प्रोविजनल आंसर की के साथ, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है।

CTET July 2024 Exam, सीटेट परीक्षा 2024 के बारे में

सीटीईटी जुलाई 2024 7 जुलाई को देश भर के 136 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया था। पिछली बार, परीक्षा 21 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर की 7 फरवरी, 2024 को जारी की गई थी।

CTET July Answer Key 2024 How to Check

  • CTET Answer Key 2024 Official Site ctet.nic.in पर जाएं।
  • CTET Answer Key 2024 Link पर क्लिक करें।
  • CTET Answer Key 2024 Login करें।
  • CTET Answer Key 2024 Download Link पर जाएं।
  • CTET Answer Key 2024 PDf Download करें, और इसका प्रिंटआउट ले लें।

CTET Answer Key 2024 Objection

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "यदि उम्मीदवार किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे प्रसंस्करण शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 1000 रुपये की गैर-वापसी योग्य निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड उम्मीदवारों को उनकी चुनौतियों के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं करेगा। विषय विशेषज्ञ प्राप्त सभी चुनौतियों की जांच करेंगे और फिर फाइनल आंसर की तैयार करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited