CTET January 2024: सीटीईटी रिजल्ट व सर्टिफिकेट को लेकर बिग अपडेट, डाउनलोड करें आंसर की
CTET Answer Key 2024 Date And Time, CTET Result 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीटीईटी परीक्षा की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवाएगा। इस बार सीटीईटी की परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। यहां जानें सीटीईटी जनवरी 2024 आंसर की, रिजल्ट कब जारी होगा।
CTET January 2024: डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफकेट
CTET Answer Key 2024 Download: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें इस बार सीटीईटी की परीक्षाएं 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। पेपर 1 के लिए कुल 9 लाख 58 हजार 153 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि पेपर 2 के लिए कुल 17,35,333 अभ्यर्थियों ने अपना रजिक्ट्रेशन करवाया था। पेपर 1 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे। वहीं पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक के लिए योग्य माने जाएंगे।CTET Answer Key 2024 Date: सीटीईटी 2024 आंसर की
सीटीईटी परीक्षा के आंसर की को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 22 जनवरी को शाम तक सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।CTET Answer Key 2024 Download Link
- CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET January Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CTET Result 2024: कब जारी होगा सीटीईटी का रिजल्ट
सीबीएसई फरवरी के अंतिम सप्ताह तक केंद्रीय पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
TNN एजुकेशन डेस्क author
सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited