CBSE CTET Result 2023: जारी होने जा रहा सीटीईटी रिजल्ट, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स
CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I & II Result 2023 Date: सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहा मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

CBSE CTET Result 2023
CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I & II Result 2023 Date: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना रिजल्ट (CBSE CTET Result 2023) डाउनलोड कर सकेंहे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीटीईटी रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे।
CBSE CTET Result 2023: ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक 3121 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 15 सितंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 18 सितंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया।
CTET Result 2023 Date: कब तक आएगा सीटीईटी रिजल्ट
सीबीएसई सीटीईटी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी के नतीजे सितंबर के आखिरी सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलाहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to Download CTET Result 2023
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Passing Marks 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत यानी 150 में से 90 अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को 55 प्रतिशत यानी 82.50 अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

शुरू हुआ जेएसी चंडीगढ़ बीटेक काउंसलिंग 2025 चरण 1 चॉइस फिलिंग राउंड, जानें क्या है लास्ट डेट

CA Results 2025: कब और कहां से चेक करें ICAI सीए परीक्षा का रिजल्ट, नोट कर लें ये तीन वेबसाइट

UGC NET Answer Key 2025 June: जारी होने जा रही यूजीसी नेट आंसर-की, ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

DU CSAS Phase 2 Admission 2025 का शिड्यूल जारी, 8 जुलाई से करें प्रेफेरेंस फाइलिंग

Education News: भारत का पहला राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय, जानें किनके नाम पर रखा गया नाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited