CBSE CTET Result 2023: जारी होने जा रहा सीटीईटी रिजल्ट, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I & II Result 2023 Date: सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहा मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

CBSE CTET Result 2023

CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I & II Result 2023 Date: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना रिजल्ट (CBSE CTET Result 2023) डाउनलोड कर सकेंहे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीटीईटी रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे।
संबंधित खबरें

CBSE CTET Result 2023: ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा

संबंधित खबरें
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक 3121 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 15 सितंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 18 सितंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया।
संबंधित खबरें
End Of Feed