Diwali 2023 Essay, Nibandh In Hindi: दिवाली पर सबसे सरल व दमदार निबंध, मिलेंगे शत प्रतिशत मार्क्स
Diwali 2023 Essay, Nibandh In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस बार दिवाली कल यानी 12 नवंबर को है। यहां हम आपके लिए दिवाली पर निबंध लाइन में व दिवाली पर भाषण हिंदी में लेकर आए हैं।



Diwali 2023 Essay, Nibandh In Hindi: दिवाली पर हिंदी में निबंध
Diwali 2023 Essay, Nibandh In Hindi: दिवाली को पर्वों की माला कहा जाता है। सनातन धर्म में इस पावन पर्व का विशेष महत्व है। धनतेरह से ही इस पर्व की धूम पूरे देश में देखने को (Diwali 2023 Essay) मिलती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण (Diwali Essay In Hindi) होती हैं। तथा धन संबंधी सभी समस्याओं का निवारण (Diwali Par Nibandh) होता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से भक्तों को धन धान्य की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया (Diwali Essay In Hindi 10 Lines) जाता है। इस बार दिवाली कल यानी 12 नवंबर को है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्त्म भगवान राम लंकापति रावण का वध कर अयोध्या वापस लौटे थे। इस खुशी में पूरे देश में दीपों का पर्व दिवाली मनाया जाता है। इस दिन अयोध्या समेत पूरे देश में धूम देखने को मिलती है। दिवाली के इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वहीं एग्जाम में भी दिवाली पर निबंध लिखने के लिए आता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए दिवाली 2023 पर निबंध लेकर आए हैं। कुछ इस तरह निबंध लिखकर आप शत प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।
Diwali Par Nibandh: ऐसे बनाएं निबंध को दमदारयदि आप चाहते हैं कि आपका निबंध पढ़ने वाले शिक्षक की आंखें पन्ने से हटने का नाम ना लें और वह आपको शत प्रतिशत मार्क्स देने के लिए मजबूर हो जाए, तो निबंध की शुरुआत रामायण कि किसी चौपाई के साथ करें। साथ ही ध्यान रहे आपका निबंध 500 से 700 शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यदि आपको सीमित शब्दों में निबंध लिखने के लिए कहा जाता है, तो दिए गए शब्दों में ही लिखें। निबंध लिखते समय भाषा में किसी प्रकार की कोई श्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सेंटेंस फ्रेमिंग का भी विशेष ध्यान रखें। यहां आप दिवाली पर निबंध नोट कर सकते हैं।
Diwali Essay In Hindi: दिवाली पर सबसे सरल निबंधदिवाली भारत में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दो शब्दों दीप + आवली को जोड़कर बनता है, इसे संस्कृत भाषा से लिया गया है। दीपावली को दिवाली और दीवाली भी कहा जाता है। दिवाली का पावन पर्व हर भारतीय के घरों में खुशियों की नई सौगात लेकर आता है। भारतवर्ष में इस पर्व की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। इस दिन भगवान राम की नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा के बाद बच्चे पटाखे फोड़ते हैं। लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।
Diwali Essay In Hindi 10 Lines- दीपावली संस्कृत भाषा से लिया गया शब्द है।
- दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है।
- दिवाली की दीपों का त्योहार कहा जाता है।
- दिवाली को पर्वों की माला भी कहा जाता है।
- दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है।
- दिवाली का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
- इस बार दिवाली कल यानी 12 नवंबर 2023 को है।
- इस दिन भगवान राम लंकापति रावण का वध कर माता सीता और भ्राता लक्ष्मण संग अयोध्या वापस लौटे थे।
- दिवाली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
- दिवाली पर भगवान राम की नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।
कुछ इस तरह आप दिवाली पर अपना निबंध तैयार कर सकते है। निबंध लिखते समय भाषा व मात्रा का विशेष ध्यान रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्...और देखें
rskmp.in, MPBSE MP Board 5th 8th Result 2025 LIVE: बिग ब्रेकिंग! कल इतने बजे मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
MP Board 5th 8th Result 2025: हो गई घोषणा, कल 28 मार्च को जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2025 Marksheet: यहां से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट
Bihar Board 10th Result 2025 Marksheet: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट-मार्कशीट जारी, biharboardonline.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
Aaj ka Current Affairs: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कौन सा पदक जीता? पढ़ें 27 मार्च के करेंट अफेयर्स
PM मोदी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर हुई चर्चा
IPL Ank Talika 2025, Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद जानिए कैसा है आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल
Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में निकोलस पूरन निकले सबसे आगे , रनों की दौड़ में ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज
MP Board 5th 8th Result 2025: हो गई घोषणा, कल 28 मार्च को जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट
बंगाल के भाटपाड़ा में BJP नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर फेंके गए बम, हुई गोलीबारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited