Diwali Essay in Hindi: दीपावली क्या है, क्यों मनाई जाती है, स्कूल किड्स जरूर पढ़ें दीपावली पर सबसे छोटा व आसान निबंध
Diwali Essay in Hindi, Diwali Essay Competition: दिवाली (दीपावली) के मौके पर सबसे आसान व सरल शब्दों में जानिये दीपावली क्या है, दीपावली क्यों मनाई जाती है। स्कूल में या घर पर निबंध लेखन करके अपनी प्रतिभा से माता पिता को परिचित कराएं।

दीपावली पर सबसे छोटा व आसान निबंध (image - canva)
Diwali Essay in Hindi 150 words, 200 words, 300 words: दिवाली (दीपावली) हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली (दीपावली) के मौके पर ज्यादातर स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। आप अगर दूसरे छात्रों से हटकर दिखना चाहते हैं, तो आपको Diwali Essay Competition में भाग लेना चाहिए, यदि आपके सामने ऐसा कोई प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर नहीं है तो आप घर पर भी निबंध लेखन कर सकते हैं। चलिए दिवाली (दीपावली) के मौके पर जानते हैं दीपावली क्या है, क्यों मनाया जाता है, दीपावली पर सबसे छोटा व आसान निबंध कैसे लिखें - How to write an essay on Diwali
दिवाली (दीपावली) क्या है सही नाम, Diwali Essay in Hindi
दिवाली (दीपावली) दोनों ही सही नाम है, हालांकि सबसे सटीक शब्द दीपावली है यानी दीपों का पर्व।
दिवाली क्यों मनाते हैं?
दीपावली क्यों मनाई जाती है,
Diwali Kyon Manae Jaati Hai
भगवान राम को 14 साल के लिए वनवास भेजा गया, इस दौरान एक समय ऐसा आया जब लंकापति रावण की बुरी नजर माता सीता पर पड़ी, उसने छल करके अपना रूप बदलकर भगवान राम और लक्ष्मण की अनुपस्थिति में माता सीता का हरण कर लिया। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण ने माता सीता को चारों दिशाओं में ढूना। ढूंढते ढूंढते उनकी मुलाकात वानर सेना के राजा सुग्रीव और सेनापति हनुमान से हुई। (Deepawali Essay in Hindi for Class 1 to 7) सुग्रीव की सेना ने माता सीता की खोज के लिए भगवान राम की मदद की। खोज अभियान के दौरान पता चला कि माता सीता समुद्र पार लंका में हैं। इसके बाद राम सेतु तैयार किया गया और विशाल समुद्र पार करके राम की सेना ने लंका पर आक्रमण किया।
दशहरा और दीपावली
दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था, इसके बाद अपनी पत्नी सीता को छुड़ाकर वापस अपने शहर अयोध्या लौटे थे, राम रावण युद्ध के बाद अयोध्या लौटने में 20 दिन लगे, इसलिए दशहरे के 20 दिन बाद दिवाली (दीपावली) मनाई जाती है। जिस दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण और सुग्रीव सहित उनके सेना के कुछ साथी शहर भगवान राम की नगरी पहुचं तब शहरवासियों ने दीप जलाकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण का स्वागत किया था, तब से यह दीपों का त्योहार हर साल मनाया जाता है।
दिवाली का महत्व, दिवाली का उद्देश्य
भगवान राम ने रावण और उसकी बुराई का साथ देने वालों का वध किया, इसलिए दीपावली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। जब धूमधाम से भगवान राम का स्वागत किया गया तो हर घर दिए इसलिए जलाए गए ताकि हर तरह के अंधेरे को मिटाया जा सके। दिवाली की रोशनी बुरे विचारों को दूर करती है, दीवाली की रोशनी सही मार्ग दिखाती है, अपने अंदर के बुराइयों को खत्म करने का मौका देती हैं। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान का भी प्रतीक है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

SSC GD Result 2025: जारी हो गया एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ये रहा Direct Link

RSOS Result 2025 Date: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम इस दिन होगा जारी, यहां से करें चेक

NCET Result 2025: जारी हो गया एनसीईटी परीक्षा का परिणाम, तुरंत करें चेक

UP B.Ed JEE 2025 OUT: जारी हो गया यूपी बी.एड. जेईई रिजल्ट 2025, तुरंत इस Direct Link से करें चेक

SSC CPO 2025 Notification: तय समय पर नहीं जारी होगी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ SI परीक्षा के लिए अधिसूचना, देखें अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited