Dussehra Essay, Quotes 2024: विजयदशमी पर कुछ इस तरह लिखें 350 शब्दों का निबंध, मिलेगा फर्स्ट प्राइज

Dussehra Essay, Quotes In Hindi 2024: हिंदू धर्म में दशहरा के पावन पर्व का विशेष (Dussehra Essay In Hindi) महत्व है। इस बार दशहरा आज यानी 12 अक्टूबर 2024, शनिवार (Dussehra Essay 2024) को है। पौराणिक ग्रंथों में एस दिन का विशेष महत्व है। यहां हम आपके लिए दशहरा पर निबंध और कोट्स लेकर आए हैं।

Dussehra Essay, Quotes In Hindi 2024: कुछ इस तरह लिखें दशहरा पर शानदार निबंध

Dussehra Essay, Quotes In Hindi 2024: आज यानी 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को दशहरा का पवन पर्व है। हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। इसे विजयदशमी का पर्व भी कहा (Dussehra Essay In Hindi) जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया (Dussehra Essay In Hindi 2024) जाता है। साथ ही सामाजिक स्थलों व मोहल्ले में मेला लगता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को (Dussehra Quotes In Hindi) मिलता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और तीनों लोक को राक्षसों से मुक्त (Dussehra Quotes For Students) किया था। यह भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है।

Dussehra Essay In Hindi

इस दिन स्कूल कॉलेज व अन्य सामाजिक स्थलों पर तरह तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही दशहरा के महत्व व इतिहास के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। यहां हम आपके लिए दशहरा पर 250 शब्दों का शानदार निबंध लेकर आए हैं। इस तरह निबंध लिखकर आप शत प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

Dussehra Essay 2024: इस कोट्स के साथ करें निबंध की शुरुआत

दशहरा के निबंध की शुरुआत आप किसी शानदार कोट्स के साथ कर सकते हैं। इससे पढ़ने वाले की दिलचस्पी आपके निबंध के प्रति बढ़ जाती है। लेकिन ध्यान रहे निबंध बहुत ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए। यहां देखें दशहरा पर शानदार कोट्स

Dussehra Quotes For Students

मां की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिला है, जो भी जाता है माता के द्वार, उससे कुछ ना कुछ जरूर मिलता है।

Dussehra Quotes For Students In Hindi

अज्ञान नहीं ज्ञान बुराई नहीं सम्मान, पाप नहीं पुण्य, अत्याचार नहीं सदाचार।

Dussehra Essay In Hindi: दशहरा पर 350 शब्दों का निबंध

दशहरा भारत के सबसे प्रमुख व लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों के बाद 10वें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम ने नौ दिनों तक आदिशक्ति की अराधना करने के बाद 10वें दिन रावण का वध किया था। यही कारण है कि हर साल नवरात्रि की समाप्ति के साथ दसवें दिन दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। दशहरा का धार्मिक के साथ सांस्कृति महत्व भी है। भारत के विभिन्न हिस्सों में नवरात्रि अलग अलग तरीके से मनाई जाती है। एक तरफ उत्तर भारत में नवरात्रि में रामलीला होता है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। यह सनातन धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End Of Feed