EMRS Result 2023: कब तक जारी होगी एकलव्य मॉडल टीचर भर्ती का परिणाम
EMRS Result 2023 Date: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने ईएमआरएस आंसर की 2023 जारी कर दी है। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार होगा, देखें यहां से रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

एकलव्य मॉडल टीचर भर्ती का परिणाम 2023
ओएमआर आंसर शीट और आंसर की 3 जनवरी, 2024 को जारी कर दी गई थी। जो उम्मीदवार EMRS Answer Key 2023 के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 6 जनवरी, 2024 तक ऐसा कर सकते हैं, लेकिन आपत्ति करने के लिए उम्मीदवारों को गैर-वापसी शुल्क देना होगा। यदि परीक्षार्थी किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें आपत्ति के लिए प्रति सवाल 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
केवल निर्धारित समय के दौरान की गई सशुल्क चुनौतियों पर ही विचार किया जाएगा। शुल्क के भुगतान के बिना और किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र/अभ्यावेदन) पर प्रस्तुत चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
EMRS Answer Key 2023: कैसे डाउनलोड करें
EMRS 2023 Answer Key Download करने के लिए उम्मीदवार निम्न स्टेप्स को फॉलो करें
- ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध EMRS Answer Key 2023 Link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और EMRS 2023 Answer Key 2023 स्क्रीन पर आ जाएगी।
- EMRS Answer Key 2023 Download करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विषय विशेषज्ञ प्राप्त सभी चुनौतियों का परीक्षण करेंगे और फिर उनके द्वारा फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई EMRS Final Answer Key 2023, EMRS Result 2023 एक साथ घोषित किया जाएगा। माना जा रहा है, 6 जनवरी को आब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद अगले दो हफ्ते में रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

RPF SI Result 2024: जारी हुआ एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

Punjab Board 2025: पंजाब बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं इंग्लिश का पेपर हुआ रद्द, पढें पूरी खबर

AP SSC Hall Ticket 2025 Released: जारी हुआ एपी एसएससी हॉल टिकट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Education Budget 2025: नए डिग्री कॉलेज और डबल स्कॉलरशिप! बिहार के छात्रों पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? जानें कैसे होगी परीक्षा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited