Essay on Rain in Hindi: बारिश पर ऐसे लिखें शानदार निबंध, क्लास में शब्दों के जादूगर कहलाएंगे
Essay on Rain in Hindi: मानसून आ गया है ऐसे में बारिश की खबर हर तरफ चर्चा में है। अगर आप एक छात्र हैं तो इस अवसर का लाभ उठाएं और एक्स्ट्रा होम वर्क के तौर पर लिखें इन बेहतरीन शब्दों में बारिश पर निबंध, क्लास में शब्दों के जादूगर कहलाएंगे।

बारिश पर निबंध
Essay on Rain in Hindi: बारिश के मौसम को खूब पसंद किया जाता है क्योंकि हर तरफ हरियाली होती है, पेड़ पौधों व जानवरों को पानी मिलता है। इसके अलावा मौसम भी साफ व स्वच्छ हो जाता है, सारी धूल मिट्टी बैठ जाती है। हालांकि बारिश कहीं पर्याप्त से ज्यादा हो जाए तो मुसीबत भी बन जाती है। बहरहाल, भारत में इस समय मानसून आ गया है, इसलिए हम यहां इस लेख में बारिश पर निबंध के बारे में जानेंगे।
अगर आप एक छात्र हैं तो इस मौसम का लुफ्त उठाने के साथ साथ इस अवसर का भी लाभ उठाएं। भले एक्स्ट्रा होम वर्क के तौर पर सही लेकिन इन बेहतरीन शब्दों में लिखें बारिश पर निबंध, क्लास में शब्दों के जादूगर कहलाएंगे।
भारत में कितनी ऋतुएं होती हैं?
देश व दुनिया में अलग अलग ऋतुएं होती हैं लेकिन भारत में चार तरह की ऋतुएं होती हैं
- बसंत ऋतु
- ग्रीष्म ऋतु
- वर्षा ऋतु
- शरद ऋतु
बारिश से फायदा
बरसात का मौसम जल चक्र को बनाए रखता है, जो कि जीवित समाज को बनाए रहने के लिए बहुत जरूरी है।
बारिश शांत और ताजा वातावरण देता है।
यह हवा को साफ करती है।
पेड़ पौधों को पनपने व उसे बढ़ने में मदद करती देती है, जो हमें आक्सीजन देता है।
बारिश हवा में नमी बढ़ाती है, और शुष्क मौसम को दूर करती है।
बारिश का महत्व
पानी की महत्वता हम सभी समझते हैं, बिना पानी के पेड़ पौधे, जीव जंतु यहां तक की इंसान का जीवित रहना मुमकिन नहीं है। ऐसे में बरसात का मौसम सभी के लिए खुशियां लेकर आता है।
जब बारिश का मौसम आता है तो झीलों, तलाबों, नदियों व बांधों में पानी भर जाता है, जिससे पानी का उपयोग बढ़ता है।
टेक्नोलॉजी की मदद से बारिश के पानी को फिल्टर करके पीने योग्य भी बनाया जा सकता है।
बारिश से नुकसान
सबसे पहले तो यह समझना होगा कि बारिश से नुकसान नहीं है, बल्कि हर मौसम का अपना उपयोग व फायदा है, लेकिन ज्यादा या अत्यधिक बारिश कई बार नुकसान का कारण बन जाती है।
- अत्यधिक बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति का जोखिम बन जाता है।
- अत्यधिक बारिश से रोड्स का धंसना, बिल्डिंग को नुकसान पहुंचना भी हो सकता है।
- अत्यधिक बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में लैंड स्लाइड का खतरा बढ़ता जाता है।
- अत्यधिक बारिश से नदियां भयावह रूप से लेती हैं, और वे रास्ता भी बदल सकती हैं, जिससे समाज को खतरा है।
- अत्यधिक बारिश की वजह से बाढ़ आने से बीमारियों जैसे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।
- अत्यधिक बारिश से खेत खलियानों को नुकसान होता है और जीव जंतु बह जाते हैं।
बरसात के दिन किसी भी अन्य दिन से अलग होते हैं। वे हर किसी के लिए अलग-अलग महत्व रखते हैं। लोगों के पास बरसात के मौसम का बेसब्री से इंतजार करने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। आखिरकार, यह सभी के लिए राहत की सांस लेकर आता है। बरसात के दिनों का आनंद लेने की कोई उम्र सीमा नहीं है, लगभग हर उम्र के लोग इसका समान रूप से आनंद लेते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

CSIR UGC NET Answer Key 2024: आंसर के खिलाफ कब तक कर सकते हैं आवेदन, csirnet.nta.ac.in से करें चेक

CBSE Board 2025: 15 मार्च को होली मनाने वाले छात्रों के लिए CBSE आयोजित करेगा विशेष परीक्षा

RSMSSB : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं की गाइडलाइन में किए कई बदलाव

Karnataka SSLC 2025: कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, छात्र नहीं कर सकेंगे डाउनलोड

Education News: त्रिपुरा में पांच नए ‘एकलव्य स्कूलों' में आगामी शैक्षणिक सत्र ले सकेंगे एडमिशन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited