FMGE December Result 2023: जारी हुआ एफएमजीई दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

FMGE December Result 2023: फॉरेन मेडिकल ग्रैजुएट एग्जामिनेशन का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

FMGE December Result 2023

FMGE December Result 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2023 का रिजल्ट आज यानी 6 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर अपना रिजल्ट (FMGE December Result 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें

FMGE December Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए फेल

संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम का आयोजन 20 दिसंबर 2023 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 38,535 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जिनमें से 30,046 अभ्यर्थी असफल रहे। जबकि, 1386 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं, 15 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
End Of Feed