Nikesh Arora Education: गाजियाबाद का ये शख्स लेता है जकरबर्ग और सुंदर पिचाई से ज्यादा सैलरी, कहां से की है पढ़ाई

Highest Paid CEO Nikesh Arora Education: 9 फरवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पैदा हुए निकेश अरोड़ा अमेरिका में सबसे अधिक वेतन पाने वाले CEO की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बर्गर बेचने से लेकर सिक्योरिटी गार्ड बनने और फिर गूगल में नौकरी से लेकर पॉलो ऑल्टो नेटवर्क के सीईओ बनने तक, उनकी सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है।

Nikesh Arora Education Qualification

Nikesh Arora Education Qualification

Highest Paid CEO Nikesh Arora Education, Nikesh Arora Success Story, Biography in Hindi: 9 फरवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पैदा हुए निकेश अरोड़ा अमेरिका में सबसे अधिक वेतन पाने वाले CEO की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने 2023 में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वालों की एक लिस्ट जारी की है। इस सूची में पॉलो ऑल्टो नेटवर्क के सीईओ और चेयरमैन निकेश अरोड़ा दूसरे नंबर पर हैं। बर्गर बेचने से लेकर सिक्योरिटी गार्ड बनने और फिर गूगल में नौकरी से लेकर पॉलो ऑल्टो नेटवर्क के सीईओ (Palo Alto Networks CEO Nikesh Arora) बनने तक, उनकी सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो अमेरिका आए थे, तो उनके पिता ने उन्हें 75 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने यहां बर्गर बेचे, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। अरोड़ा साल 2004 में गूगल से जुड़े और वहां सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले इकलौते कर्मचारी थे। 2012 में उन्हें गूगल से सालाना 5.1 अरब डॉलर सैलरी मिलती थी।

CEO Nikesh Arora Education Qualification: निकेश अरोड़ा एजुकेशन

जापानी टेलीकॉम और इंटरनेट दिग्गज सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी रह चुके निकेश अरोड़ा के पिता भारतीय वायुसेना में अधिकारी थे। साल 2016 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। भारतीय वायु सेना अधिकारी के घर जन्मे अरोड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा द एयर फ़ोर्स स्कूल (सुब्रतो पार्क) से पूरी की। 1989 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री के साथ भारत के वाराणसी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएचयू से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनके पास बोस्टन कॉलेज से वित्त में एमएस की डिग्री और नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमएस की डिग्री है। आयशा थापर (Nikesh Arora Wife Ayesha Thapar) अग्रणी बिजनेस समूह थापर ग्रुप की वंशज हैं। निकेश की पिछली शादी से एक बेटी (Nikesh Arora Daughter) है। जबकि आयशा ने 2 जून 2015 को निकेश के बेटे को जन्म दिया। उन्होंने उसका नाम कियान रखा।

CEO Nikesh Arora Salary: कितनी है सैलरी

अरोड़ा साल 2004 में गूगल से जुड़े और वहां सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले इकलौते कर्मचारी थे। 2012 में उन्हें गूगल से सालाना 5.1 अरब डॉलर सैलरी मिलती थी। गूगल को अलविदा कहने के बाद वो सॉफ्ट बैंक के प्रेसिडेंट बने। जून 2018 में अरोड़ा पॉलो ऑल्टो नेटवर्क से जुड़े थे। 2023 में उन्होंने 15.14 करोड़ डॉलर (लगभग 1,260 करोड़ रुपये) की सैलरी ली है। अरोड़ा की कमाई गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग से कहीं ज्यादा है। सुंदर पिचाई ने पिछले साल 2.44 करोड़ डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपये) और मार्क जकरबर्ग ने 88 लाख डॉलर (करीब 73 करोड़ रुपये) कमाए थे।

The Highest Paid CEOs of 2023: वॉल स्ट्रीट जर्नल की 2023 की सूची

  • पहले नंबर पर ब्रॉडकॉम के सीईओ हॉक टैन की सैलरी 16.2 करोड़ डॉलर (लगभग 1,348 करोड़ रुपये) है।
  • दूसरे नंबर पर भारतीय मूल के निकेश अरोड़ा हैं. 2023 में उन्होंने 15.14 करोड़ डॉलर (लगभग 1,260 करोड़ रुपये) की सैलरी ली थी।
  • यूएस में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले टॉप-500 अधिकारियों में 17 भारतीय मूल के हैं।
  • इनमें Adobe के शांतनु नारायण 11वें स्थान पर हैं।
  • नारायण भारत में ही पैदा हुए और यहीं पले बढ़े हैं। उनका पैकेज 44.93 मिलियन डॉलर (374.20 करोड़ रुपये) का है।
  • टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क ने साल 2023 में कोई सैलरी नहीं ली।
  • सुंदर पिचाई, जो भारतीय मूल के हैं, उन्होंने बेहद मामूली 8.80 मिलियन डॉलर (73.20 करोड़ रुपये) सैलरी ली।
  • मेटा के मार्क जुकरबर्ग ने 2023 में 24.40 मिलियन डॉलर यानी 203 करोड़ रुपये सैलरी ली।

Nikesh Arora Biography: किन किन पदों पर रहे

अरोड़ा ने 1992 में फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट से अपना करियर शुरू किया था। साल 2000 में उन्हें फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट में वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। अरोड़ा साल 2004 में गूगल से जुड़े थे. और 2012 में उन्हें गूगल से सालाना 5.1 अरब डॉलर सैलरी मिलती थी। गूगल को अलविदा कहने के बाद वो सॉफ्ट बैंक के प्रेसिडेंट बने। अरोड़ा 2014 से 2016 तक सॉफ्टबैंक कॉर्प के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी थे। जून 2018 में अरोड़ा पॉलो ऑल्टो नेटवर्क से जुड़े थे. वो तब से ही इसके सीईओ और चेयरमैन हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited