Govardhan Puja Essay in Hindi: स्कूल में गोवर्धन पूजा पर निबंध कैसे लिखें, जानें गोवर्धन पूजा का महत्व

Govardhan Puja Essay in Hindi for School Students: स्कूल में ऑर्डिनरी से एक्ट्राऑर्डिनरी बनना है तो जानें गोवर्धन पूजा पर निबंध कैसे लिखें, गोवर्धन पूजा का महत्व क्या है। हर छात्र को महत्वपूर्ण दिवस के बारे में बेसिक जानकारी जरूर होना चाहिए। जानें Govardhan Puja per Nibandh लिखने का तरीका

Govardhan Puja Essay

स्कूली छात्र जानें गोवर्धन पूजा क्या है, गोवर्धन पूजा पर निबंध (image - canva)

Govardhan Puja Essay in Hindi for School Students: स्कूल में ऑर्डिनरी से एक्ट्राऑर्डिनरी बनने के लिए आपको हर प्रतियोगिता में एक्टिव दिखना होता है। यदि कोई प्रतियोगिता नहीं है, तो भी आपको हर विशेष दिन के बारे में सवाल जवाब करने का हक है। (Significance of Govardhan Puja Essay) आप अपने लेखन कौशल से अपने टीचर, सहपाठियों या प्रिंसिपल को प्रभावित कर सकते हैं, ऐसा करने से आपकी छवि बाकियों से अलग व अच्छी बन सकती है। (Why Govardhan Puja Essay is Celebrated) इसलिए आज हम जानेंगे गोवर्धन पूजा के बारे में, एक स्कूल छात्र को जानना चाहिए कि गोवर्धन पूजा का महत्व क्या है, गोवर्धन पूजा पर निबंध कैसे लिखें

गोवर्धन पूजा क्या है ! Govardhan Puja Kya ! Govardhan Puja Kya Hota Hai

सबसे पहले ये जान लें कि जिस विशेष दिन के बारे में आप पढ़ने जा रहे हैं वो क्या है? इस दिन गाय के गोबर से घर के आंगन में छोटा सा गोवर्धन पर्वत बनाकर उसे पूजा जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।

हम यहां Govardhan Puja 2024 Date या Govardhan Puja 2024 Date Time की बात नहीं करेंगे केवल एजुकेशनल दृष्टिकोण से उन बातों पर फोकस करेंगे जो छात्रों को बेसिक जानकारी देगा।

गोवर्धन पूजा पर निबंध, Govardhan Puja Essay in Hindi

गोवर्धन पूजा पर निबंध लिखते समय समय सबसे पहले आप बताएं कि Govardhan Puja Kya है। इसके बाद बताएं कि यह कब मनाया जाता है। बता दें, हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर इस दिन को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा की कहानी क्या है, Govardhan Puja Story

गोवर्धन पूजा की कहानी ! शॉर्ट में बताएं, तो एक बार भगवान इंद्र वृंदावन के लोगों से नाराज हो गए थे, जिसके बाद वृंदावन के लोगों को इंद्र देव का प्रकोप झेलना पड़ा, इंद्र देव ने मूसलाधार बारिश कर दी, जो लंबे समय तक रुक नहीं रही थी, ऐसे में भगवान कृष्ण ने वृंदावन के लोगों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए गोवर्धन नाम का पर्वत अपनी सबसे छोटी उंगली से उठा लिया, जिसके नीचे पूरे इलाके के लोग सुरक्षित हो गए। चूंकि वृंदावन के लोगों को भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत ने बचाया ऐसे में इस दिन दोनों की विशेष पूजा जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited