GUJCET 2025 Exam Date: गुजरात स्कूल परीक्षा बोर्ड ने GUJCET परीक्षा तिथि की घोषणा की

GUJCET 2025 Registration: गुजरात स्कूल परीक्षा बोर्ड, GSEB ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या GUJCET 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार gujcet.gseb.org से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

GUJCET 2025 Exam Date

GUJCET 2025 परीक्षा तिथि घोषित

GUJCET 2025 Registration: गुजरात स्कूल परीक्षा बोर्ड, GSEB ने बड़ा अपडेट जारी किया है। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या GUJCET 2025 Exam Date की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार GUJCET Official Website gujcet.gseb.org से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से शिड्यूल चेक कर सकते हैं। GUJCET 2025 परीक्षा गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कुल 3 घंटे की समयावधि के लिए पेन और पेपर आधारित परीक्षा में आयोजित की जाएगी।

GUJCET 2025 Exam Form

कक्षा 12वीं के छात्र जो गुजरात के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें GUJCET 2025 परीक्षा को पास करना अनिवार्य है, यही कारण है कि GUJCET 2025 Exam Form का बेसब्री से इंतजार किया जाता है।

GUJCET 2025 Exam Date

आधिकारिक सूचना के अनुसार, GSEB 23 मार्च को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का 25वां संस्करण आयोजित करेगा। GUJCET के लिए योग्यता, मानदंड, परीक्षा विवरण और अन्य जानकारी देखें।
पिछले रुझानों के अनुसार, GUJCET 2025 Application Form जनवरी 2025 में जारी किया जाएगा। नीचे पूरी टाइमलाइन देखें।
GUJCET 2025 Application Form जारी करने की तिथि जनवरी-25
GUJCET Exam 2025 आवेदन पत्र भरने और जमा करने की अंतिम तिथि फरवरी-25
GUJCET 2025 Admit Card जारी करने की तिथि मार्च-25
GUJCET 2025 Exam Date 23-मार्च-25

GUJCET 2025 Eligibility, पात्रता

GSEB सूचना पुस्तिका के साथ GUJCET पात्रता मानदंड जारी करता है। पिछले रुझानों के अनुसार, GUJCET परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष है। उन्हें अनिवार्य विषयों के रूप में गणित और भौतिकी और अन्य विषयों के रूप में रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर के साथ 10 + 2 उत्तीर्ण होना चाहिए या उपस्थित होना चाहिए। GUJCET के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक न्यूनतम अंक अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40% है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited