Haryana 10th, 12th Open Exam 2023: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड ओपन एग्जाम शेड्यूल, जानें कब से होगी परीक्षा

Haryana Board Open Exam 2023, BSEH Class 10th 12th Open Exam Schedule 2023: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं ओपन एग्जाम का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

Haryana 10th, 12th Open Exam 2023

Haryana Board Open Exam 2023, BSEH Class 10th 12th Open Exam Schedule 2023: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन, हरियाणा (BSEH) ने ओपन एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर परीक्षा का टाइम टेबल (Haryana Board Class 10th 12th Open Exam Date 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा बोर्ड ओपन एग्जाम शेड्यूल 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें

Haryana Board Open Exam 2023: कब होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा

संबंधित खबरें
शेड्यूल के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं ओपन परीक्षा 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 20 अक्टूबर से शुरू होगी और 8 नवंबर को समाप्त होगी। हरियाणा बोर्ड ओपन परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
End Of Feed