Hindi Diwas 2024 Theme and History: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास, देखें इस साल की थीम

Hindi Diwas 2024 History and Theme, Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मुख्य रूप से हिंदी भाषा के महत्व को समर्पित है। देशभर में हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हर साल नए थीम के साथ हिंदी दिवस को मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई और इस साल की थीम क्या है।

Hindi Diwas History and Theme 2024

हिंदी दिवस का इतिहास

Hindi Diwas 2024 History and Theme, Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai: हिंदी भाषा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। हर बार नई थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाता है। ऐसे में यह सवाल सामने आता है कि हिंदी दिवस की शुरुआत कैसे हुई? हिंदी दिवस का इतिहास क्या है? इस साल हिंदी दिवस किस थीम के साथ मनाया जा रहा है? आइए इन सवालों का जवाब जानते हैं।

Hindi Diwas 2024 History: हिंदी दिवस का इतिहास क्या है?

हिंदी भाषा को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। यही वजह है कि हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था। तभी से यह हिंदी भाषा को सम्मान देने और बढ़ावा देने के लिए एक वार्षिक उत्सव बन गया है।
भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को विशेष महत्व दिया गया है। हिंदी देश में बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषा है। भारत में हिंदी साहित्य का योगदान अतुलनीय है। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। यही कारण है कि हर साल नए उद्देश्य और नई थीम के साथ इस दिन को मनाया जाता है।

Hindi Diwas 2024 Theme: हिंदी दिवस की थीम क्या है?

प्रत्येक वर्ष, हिंदी दिवस एक अनूठी थीम के साथ मनाया जाता है जो हिंदी भाषा के विभिन्न पहलुओं और भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य में इसके महत्व पर जोर देता है। हिंदी दिवस 2024 की थीम की बात करें तो मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुए इसे तैयार किया गया है। इसमें इस बार की थीम "हिंदी पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक" यानी From Traditional Knowledge to Artificial Intelligence पर आधारित है।
14 सितंबर हिंदी दिवस के लिए और 15 सितंबर अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के लिए घोषित हुई है। इस साल की थीम हिंदी के महत्व को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI Tools) को जोड़ती है। हिंदी भाषा को AI से जोड़ने पर इसे केंद्रित किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Ravi Mallick author

सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited