HPBOSE HP Board 12th Result 2023: जारी हुआ हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें चेक

HPBOSE HP Board 12th Result 2023, hpbose.org: एचपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE HP Board 12th Result 2023, HP Board Class 12th Term 2 Result 2023 at hpbose.org: हिमाचल बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर नतीजे देखने के लिए HP12<space>Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
HPBOSE Class 12th Topper 2023: एचपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में तरणिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है। बता दें कि इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 79.74 % दर्ज किया गया है।
HPBOSE Class 12th Result 2023: मार्च में हुई परीक्षा
हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल एचपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,94,565 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 10वीं में 90,637 और 12वीं में 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं, 10वीं के नतीजे भी अगले सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे।
End Of Feed