HSSC Group D Result 2023: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे

HSSC Group D Result 2023, Haryana Group D CET Result 2023 Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया गया था।


HSSC Group D Result 2023

HSSC Group D Result 2023, Haryana Group D CET Result 2023 Date: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप डी परीक्षा (HSSC Group D CET 2023) का रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भी भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर हरियाणा ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HSSC Group D Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 798 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 13,75,151 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
End Of Feed
अगली खबर