IBPS RRB Clerk Cut Off 2024: कितनी होगी आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स कट ऑफ, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

IBPS RRB Clerk Cut Off 2024 State Wise: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से आरआरबी क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

IBPS RRB Clerk Cut Off 2024

IBPS RRB Clerk Cut Off 2024

IBPS RRB Clerk Cut Off 2024 State Wise: आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से आरआरबी क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट (IBPS RRB Clerk Result 2024) जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

IBPS RRB Clerk Result 2024 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 18 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

IBPS RRB Clerk Cut Off 2024: कट ऑफ मार्क्स होगा जारी

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। बता दें कि कट ऑफ कैंडिडेट्स की कुल संख्या, रिक्तियां और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। अभ्यर्थी फिलहाल यहां आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2024 State Wise

STATEGENERALOBCSCSTEWS
आंध्र प्रदेश5454545454
अरुणाचल प्रदेश
असम 65.7561.25
बिहार68.2568.2568.25
छत्तीसगढ़67.5067.25
गुजरात74.2570.253474.25
हरियाणा75.25
हिमाचल प्रदेश73.757173.75
जम्मू और कश्मीर68.2560
झारखंड74.5074.25
कर्नाटक6060
केरल69.75
मध्य प्रदेश72.5072.5069.25
महाराष्ट्र71.2568
मिजोरम28
मेघालय
ओडिशा766757.5
पंजाब74.75
राजस्थान75.2575.2572.256875.25
तमिलनाडु63.25
तेलंगाना6161
उत्तर प्रदेश74.2574.2569.7574.25
उत्तराखंड75
पश्चिम बंगाल73.7571.50
त्रिपुरा69.5069.50
नागालैंड
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

IBPS RRB Clerk Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से रीजनल रूरल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के 5585 और ऑफिसर स्केल I (पीओ) के 3499 सहित कुल 9995 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 जून से 30 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited