ICAI CA Admit Card 2024: जारी हुआ सीए फाउंडेशन एग्जाम का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

ICAI CA Foundation Admit Card 2024 Download: आईसीएआई सीए फाउंडेशन एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.org या फिर eservices.icai.org पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Admit Card 2024

ICAI CA Admit Card 2024 Download Link at eservices.icai.org : आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड (ICAI CA Foundation Admit Card 2024) जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.org या फिर eservices.icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Foundation Admit Card 2024: सितंबर में होगी परीक्षा

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 13 सितंबर, 15 सितंबर, 18 सितंबर और 20 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। जबकि, पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं, आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download ICAI CA Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
End Of Feed