होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

आईआईटी, बीएचयू, डीयू में इंडियन नॉलेज सिस्टम को किया जाएगा शामिल

आईआईटी, बीएचयू और डीयू जैसे कॉलेज में इंडियन नॉलेज सिस्टम को शामिल किए जाने की योजना है। इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आइये जानें क्या है इंडियन नॉलेज सिस्टम

इंडियन नॉलेज सिस्टमइंडियन नॉलेज सिस्टमइंडियन नॉलेज सिस्टम

इंडियन नॉलेज सिस्टम (image - canva)

अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) को शामिल किया गया है। इसके लिए देश भर के कई उच्च शिक्षा संस्थानों का चयन किया गया है। चयनित केंद्रों में आईआईटी-कानपुर, आईआईटी-बॉम्बे, आईआईटी बीएचयू, दिल्ली विश्वविद्यालय का आर्यभट्ट कॉलेज और पुणे का ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग भी शामिल है। इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

दरअसल, बजट में भी भारतीय भाषाओं के विकास को बजटीय प्रोत्साहन मिला था। युवाओं के बीच स्वदेशी भाषाओं और भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट में खास प्रावधान हैं। भारत की क्षेत्रीय भाषाओं को पढ़ाने, बढ़ाने और युवाओं को इस ओर प्रोत्साहित करने के लिए 300.7 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इंडियन नॉलेज सिस्टम के फंड में 100 प्रतिशत की वृद्धि

End Of Feed