Independence Day Slogans in Hindi 2023: स्वतंत्रता दिवस पर लगाएं ये दमदार नारे, देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठेंगे लोग

Independence Day Slogan in Hindi 2023 (स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन हिंदी में 2023): स्वतंत्रता दिवस के दिन जगह जगह पर कईतरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मशहूर नारे लेकर आए हैं, जिन्हें आप भाषण या किसी अन्य कार्यक्रम में उपयोग करके माहौल को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर सकते हैं।

Independence Day Slogans 2023

Independence Day Slogans 2023

Independence Day 2023, Independence Day Slogans in Hindi: देश में हर तरफ देशभक्ति की लहर है। इस साल हम आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। इस दिन स्कूल और कॉलेज से लेकर सरकारी और निजी दफ्तरों मे भी तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मशहूर नारे (Independence Day Hindi Slogans 2023) लेकर आए हैं, जिन्हें आप भाषण या किसी अन्य कार्यक्रम में उपयोग करके माहौल को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर सकते हैं।

Independence Day Slogans 2023

  • सिर झुका के उन शहीदों को है मेरा नमन, जिनके लिए खुद जान से ज्यादा था प्यारा उनका वतन।
  • जब-जब देश पर संकट आया, मां भारती की सेवा में आजादी के मतवालों ने अपना शीश नवाया।
  • अब भी जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है, जो जान देश के काम न आए, वो बेकार जवानी है।
  • ये तिरंगा और इसकी शान, हमेशा याद दिलाएगा हमें उनका बलिदान।
  • अपनी स्वतंत्रता का हम कर्ज़ चुकाएंगे, पुरे विश्व में अपना तिरंगा सबसे ऊपर लहराएंगे।
  • कहां हर कोई ऐसा सम्मान पाता है, वो किस्मत वाला है जिसका लहू वतन के काम आता है।
  • हम न भूले उनको जिन्होंने प्राण गवाया है, उनकी खातिर ही स्वतंत्रता दिवस का पर्व ये आया है।
  • सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।
  • आज फिर से वो दिन आया है, जिसके लिए न जाने कितने स्वतंत्रता के मतवालों ने अपना लहू बहाया है।
  • वीरों को याद कर के आंसू बहे हज़ार, जिनकी है देन हमको स्वतंत्रता का त्यौहार।
  • देश प्रेम की उग्र ज्वाला अब तक थमी नहीं है, भारत माता में वीरों की कोई कमी नहीं है।
  • दुश्मन की गोलियों का वो हंस के सामना किए, आजाद ही मरे वो जो आजाद थे जिए।
  • हमारी स्वतंत्रता में उनका बलिदान है, ऐ भारत मां वो वीर तेरी और तू मेरी शान है।
  • है किसी में हिम्मत जो भारत से टकराएगा, जान दे देंगे हम अपनी पर तिरंगा सदा लहराएगा।

Independence Day, Swatantrata Diwas 2023: याद रखें बलिदान

आज का दिन किसी भी स्वतंत्र देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण और याद रखने योग्य होता है। यह हमारा मौलिक कर्तव्य है कि अपने नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और देश प्रेमियों के योगदान, उनके कार्यों और उनके बलिदान को याद करें और अपने अंतर्मन में उनको संजोकर रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited