JEE Main Admit Card 2023: आज जारी होगा जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड, jeemain.nta.nic.in पर रखें नजर

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड आज यानी 21 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाने की पूरी संभावना है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Exam 2023

JEE Main Admit Card 2023

JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Main Hall Ticket 2023) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
एनटीए ने जनवरी सेशन के लिए आयोजित जेईई मेन एग्जाम की इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है। एनटीए की ओर से जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
JEE Main 2023 Admit Card: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
एनटीए ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था। जिसके अनुसार जेईई मेन परीक्षा का आयोजन अब 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा 31 जनवरी को ही संपन्न होनी थी। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा कुल 13 भाषाओं में होगी।
How to download JEE Main Admit Card 2023
  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
  • अब स्टूडेंट्स जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Exam 2023: ध्यान रखें ये बात
जेईई मेन परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड किसी भी वक्त अपलोड कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited