JEE Mains Answer Key 2024: जारी हुई जेईई मेन्स सेशन 1 आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

JEE Mains Answer Key 2024, JEE Mains Session 1 Answer Key 2024: जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम की आंसर-की आज जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी jeemain.nta.ac.in से जेईई मेन्स आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Answer Key 2024

JEE Mains Answer Key 2024

JEE Mains Answer Key 2024, JEE Mains Session 1 Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स आंसर-की (JEE Mains Answer Key 2024) आज यानी 6 फरवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जईई मेन्स आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Session 1 Exam 2024: कब हुई थी परीक्षा

जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी, 27 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया गया था। बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए पेपर 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया था। जबकि, बी.ई. और बी.प्लानिंग का पेपर 27 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ था।

JEE Mains Answer Key 2024: प्रोविजनल आंसर-की जारी

एनटीए ने जेईई मेन्स एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to download JEE Mains Answer Key 2024

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन्स रिजल्ट फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited