JEE Mains Answer Key 2024: जारी हुई जेईई मेन्स सेशन 1 आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

JEE Mains Answer Key 2024, JEE Mains Session 1 Answer Key 2024: जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम की आंसर-की आज जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी jeemain.nta.ac.in से जेईई मेन्स आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Answer Key 2024

JEE Mains Answer Key 2024, JEE Mains Session 1 Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स आंसर-की (JEE Mains Answer Key 2024) आज यानी 6 फरवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जईई मेन्स आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Session 1 Exam 2024: कब हुई थी परीक्षा

जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी, 27 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया गया था। बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए पेपर 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया था। जबकि, बी.ई. और बी.प्लानिंग का पेपर 27 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ था।
End Of Feed
अगली खबर