JEE Mains Result 2023: आज जारी होगा जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट? jeemain.nta.nic.in पर रखें नजर

JEE Main Result 2023: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे।

JEE Main Result 2023

JEE Main Result 2023

JEE Mains Result 2023, JEE Main Session 1 Result 2023 Date and Time: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन जनवरी सेशन (JEE Main Session 1 Exam 2023) की परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भीअपने नतीजे देख सकेंगे। जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

JEE Main Session 1 Exam 2023: फाइनल आंसर की भी जारी

एनटीए द्वारा जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। एनटीए ने हाल ही में परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की थी। जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद कल यानी 5 फरवरी 2023 को जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी की गई है।

JEE Main Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, जेईई मेन अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया कल 7 फरवरी से शुरू होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जनवरी सेशन का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

How to download JEE Main Session 1 Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स जेईई मेन रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2023 Result: लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए इस साल 9 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें, पेपर 1 में लगभग 8.6 लाख और पेपर 2 में 46 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जेईई मेन 2023 से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited