JAC 12th रिजल्ट 2024: आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, पास होने के लिए इतने मार्क्स

JAC 12th रिजल्ट 2024 in Hindi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट की तारीख व समय की घोषणा कर सकता है। सूत्रों की मानें तो रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू कर दी गई थी। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर होगा जारी, बिना इंटरनेट मोबाइल पर ऐसे चेक करें स्कोर

Jharkhand Board 10th 12th Result 2024 Date and Time, Kab Aayega (1)

Jharkhand Board 10th 12th Result 2024 Date: यहां देखें झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख

JAC 12th रिजल्ट 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Jharkhand Board 10th Result) खबर है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक या फिर मई के पहले सप्ताह में जारी कर (Jharkhand Board 12th Result) सकता है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपनेरोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ के जरिए परिणाम परिणाम चेक कर (JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 LIve)सकेंगे।

Jharkhand Board 10th Result: इतने छात्रों का रजिस्ट्रेशन

इस बार Jharkhand Board 10th 12th की परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थी। हाईस्कूल की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2024 तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 7.50 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक निर्धारित थी। जबकि इंटर की परीक्षाओं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक थी।

Jharkhand Board Result 2024 Date: कब जारी होगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट

पिछले साल के आंकड़ो पर नजर डालें तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 23 मई को जारी किया था। जबकि 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 23 मई को, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 30 मई और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी इसी के आसपास जारी हुआ था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि अप्रैल के अंत तक या फिर मई के पहले सप्ताह में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे, क्योंकि इस बार परीक्षाएं जल्द संपन्न हुई हैं। रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Jharkhand Board 10th Result 2024 Link: इस लिंक से डायरेक्ट रिजल्ट

  1. jacresults.nic.in
  2. jac.jharkhand.gov.in
  3. jacresults.com

How To Check Jharkhand Board 10th 12th Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board Class 10th 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Jharkhand Board 12th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। साथ ही ध्यान रहे कि बोर्ड परीक्षा में प्रयोगात्मकर परीक्षा व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited