Jharkhand JAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, शुरू होने जा रहा प्रोसेस
Jharkhand JAC Board Class 10th and 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in की मदद से जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी की दिशा में प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है और इस क्रम में मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत होने से जुड़ी डेट सामने आ चुकी है।

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023
Jharkhand JAC Board Class 10th and 12th Result Date 2023: झारखंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अब छात्रों को जल्द से जल्द परिणाम जारी हो जाने का इंतजार है। इसी क्रम में जेएसी बोर्ड (JAC Board Result 2023) की ओर से प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए मूल्यांकन को शुरू किया जाने वाला है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी और अब इसके मूल्यांकन को लेकर डेट सामने आ चुकी है।
झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा (JAC Board Class 10) का आंसर शीट मूल्यांकन 21 अप्रैल से और कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट (JAC Board Class 12) का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू किया जाने वाला है। झारखंड बोर्ड आंसर शीट को जल्द से जल्द चेक किए जाने के बाद परिणाम (Jharkhand Board Result 2023) को उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया जाएगा। जेएससी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल jac.jharkhand.gov.in पर ही भरोसा करें।
संबंधित खबरें
जैसा कि जानकारी सामने आई है कि 21 अप्रैल से मूल्यांकन की प्रक्रिया की शुरुआत की जाने वाली है, ऐसे में रिजल्ट के जून महीने में जारी होने की संभावना है। साल 2022 में यानी बीते साल भी जून में ही झारखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी किया गया था हालांकि फिलहाल झारखंड बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर ही भरोसा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ...और देखें

UP Board Compartment Exam 2025 Date: घोषित हुई यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

NIOS Class 10th Result 2025 Declared: जारी हुआ एनआईओएस 10वीं रिजल्ट, Direct Link से तुरंत चेक करें मार्क्स

CUET UG 2025 Result: 2024 में कब जारी हुआ था सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम, देखें तीन सालों का ट्रेंड

Maharashtra FYJC 2025: आज से शुरू हुए महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज में एडमिशन, पहली लिस्ट भी जारी

School Closed Notice: इस राज्य में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 1-12वीं तक के सभी स्कूल बंद
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited