Jharkhand JAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, शुरू होने जा रहा प्रोसेस

Jharkhand JAC Board Class 10th and 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in की मदद से जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी की दिशा में प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है और इस क्रम में मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत होने से जुड़ी डेट सामने आ चुकी है।

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023

Jharkhand JAC Board Class 10th and 12th Result Date 2023: झारखंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अब छात्रों को जल्द से जल्द परिणाम जारी हो जाने का इंतजार है। इसी क्रम में जेएसी बोर्ड (JAC Board Result 2023) की ओर से प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए मूल्यांकन को शुरू किया जाने वाला है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी और अब इसके मूल्यांकन को लेकर डेट सामने आ चुकी है।
संबंधित खबरें
झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा (JAC Board Class 10) का आंसर शीट मूल्यांकन 21 अप्रैल से और कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट (JAC Board Class 12) का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू किया जाने वाला है। झारखंड बोर्ड आंसर शीट को जल्द से जल्द चेक किए जाने के बाद परिणाम (Jharkhand Board Result 2023) को उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया जाएगा। जेएससी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल jac.jharkhand.gov.in पर ही भरोसा करें।
संबंधित खबरें
JAC Jharkhand Board Result 2023 Date: जून महीने में आ सकता है झारखंड बोर्ड रिजल्ट
संबंधित खबरें
End Of Feed