KVS Admit Card 2023 Out: जारी हुआ केंद्रीय विद्यालय का प्रवेश पत्र, देखें pstet2023.org डाउनलोड लिंक

KVS Admit Card 2023 Released: दोबारा परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही स्टेप्स की मदद से खुद भी एडमिट कार्ड को चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट pstet2023.org से एडमिट कार्ड को भी देखा जा सकता है।

KVS Admit Card 2023 Released

KVS एडमिट कार्ड 2023

KVS Admit Card 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 9 मार्च 2023 को दोबारा परीक्षा के लिए केवीएस शिक्षक प्रवेश पत्र 2022 को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार दोबारा परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं वे अपने एडमिट कार्ड को केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। कई सारे केंद्रों पर दोबारा परीक्षा 11 मार्च 2023 को कराई जाएगी। यहां पर इससे जुड़ा विवरण जान सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बरिया रोड, दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार सहित कुछ केंद्रों में 28 फरवरी को आयोजित प्राथमिक शिक्षक के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
केंद्रीय विद्यालय प्रवेश पत्र: KVS Teacher Admit Card 2022 Download Direct link
पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना नया प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार यहां दिए गए इन सरल स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।
KVS Teacher Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध KVS Teacher Admit Card 2022 लिंक को क्लिक करें।
लॉग इन विवरण दर्ज करने के बाद सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करें।
इसके बाद आपका केंद्रीय विद्यालय एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
यहां से एडमिट कार्ड चेक करें और पेज को भी डाउनलोड कर लें।
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी को अपने पास रखें।
केवीएस यानी केंद्रीय विद्यालय की परीक्षा 11 मार्च, 2023 को पुन: परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को संगठन परीक्षा का कोई और मौका नहीं देगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited