KVS PRT Result 2023: kvsangathan.nic.in पर केवीएस रिजल्ट व फाइनल आंसर की, ऐसे करें चेक

KVS PRT Result 2023: क्या आपने भी इस बार केवीएस की (KVS PRT Exam 2023) परीक्षा में भाग लिया था। बता दें, क्रेडिंशियल तैयार रखें क्योंकि कभी भी इन रिजल्ट्स को जारी किया जा सकता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन इन रिजल्ट्स को kvsangathan.nic.in पर जारी करेगा। देखें रिजल्ट लिंक व कब तक चेक करें रिजल्ट

KVS PRT 2023 RESULT

केवीएस रिजल्ट 2023

KVS PRT Result 2023:रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पीआरटी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट तैयार कर लिया है, और इसे कभी भी जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि केवीएस ने इससे पहले प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य पद के लिए फाइनल आंसर की जारी की थी, लेकिन अभी पीआरटी का रिजल्ट आना बाकी है।
केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी टीचर परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर KVS PRT Result 2023 रिजल्ट देख सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी टीचर रिजल्ट लिंक को जल्द ही यहां शेयर किया जाएगा। KVS PRT Exam परीक्षा 21 से 28 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी।
6414 पदों को भरा जाएगा
प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के माध्यम से 6414 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक के साथ सीटेट पेपर 1 भी पास करना जरूरी है। इसके अलावा 30 साल तक के युवा इन पदों के लिए आवेदन के पात्र होते हैं।
केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर KVS PRT Result 2023 टैब देखें
एक बार जब आप KVS PRT Result 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करेंगे, तो नया टैब खुलेगा।
यहां लॉग इन करें, इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, KVS PRT Result 2023 PDF आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अप्रेल 2023 के पहले सप्ताह में
सभी उम्मीदवार KVS PRT Result 2023 जल्द आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी टीचर रिजल्ट अप्रेल 2023 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार ज्ञटै च्त्ज् रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ कट ऑफ व इंटरव्यू प्रक्रिया की तैयारी करने के लिए डेमो टीचिंग और इंटरव्यू भी शिड्यूल किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited